{"_id":"6a70f8f24b456df340060fb6","slug":"fire-breaks-out-on-the-first-floor-of-the-income-tax-building-chaos-ensues-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-946192-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आयकर भवन के पहली मंजिल पर लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आयकर भवन के पहली मंजिल पर लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी स्थित आयकर भवन की पहली मंजिल पर बने एडमिनिस्ट्रेशन हेड के कक्ष में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। धुआं और लपटों को देखकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने इसकी सूचना आयकर अधिकारियों और पुलिस को दी। आग की सूचना पर अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया।
घटना के बाद पहली मंजिल पर सुबह 10 बजे तक धुएं का गुबार भरा रहा है। पहली मंजिल पर काम करने वाले अधिकारी करीब 11 बजे तक भूतल पर ही मौजूद रहे। दिनभर आग की घटना पर दफ्तर में चर्चा होती रही। इस घटना में कंप्यूटर, दस्तावेज, अलमारी, फर्नीचर, कुर्सी-मेज, समेत पूरा कमरा जल गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को मुंह पर मास्क लगाकर आग बुझानी पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गार्ड की ओर से आग की घटना की सूचना दी गई थी। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होना पाया गया है। मौके पर संजय नगर पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रधान आयकर आयुक्त दीपिका मित्तल से आग की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। कितना नुकसान हुआ है, क्या नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।