{"_id":"6ac6af320211a37be00e21fc","slug":"fire-breaks-out-in-three-storey-apartment-flats-in-indraprastha-yojana-no-casualties-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25107-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ योजना के तीन मंजिला मकान के फ्लैटों में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ योजना के तीन मंजिला मकान के फ्लैटों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ योजना के डी-ब्लॉक स्थित एक तीन मंजिला मकान के तीन मंजिल पर अलग-अलग बने फ्लैटों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद और लोनी फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि दोपहर 2:20 बजे इंद्रप्रस्थ योजना के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैटों में आग लग गई। आग भूतल से तीसरे तल तक फैल गई। फायर सर्विस यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने हौज लाइन बिछाई और पंपिंग करते हुए आग बुझाई। उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान आग से प्रभावित फ्लैटों की पहचान की गई। भूतल पर विक्रम सिंह, पहले तल पर वेदांत भारद्वाज और दूसरे तल पर हिमांशु चौधरी के फ्लैट प्रभावित हुए। तीसरे तल का फ्लैट बैंक बंद था। आग फ्लैट के पीछे वाली बालकनी और कमरों में लगी थी, इससे बालकनी का सामान क्षतिग्रस्त हुआ। प्रत्येक तल के एक-एक कमरे में रखा कुछ सामान भी आग के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।