फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in mini Chinese hut near bank, goods burnt

Ghaziabad News: बैंक के पास मिनी चाइनीज हट में लगी आग, सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in mini Chinese hut near bank, goods burnt
कौशांबी। थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात मेन मार्केट में निजी बैंक के बराबर में मिनी चाइनीज हट में आग लग गई। तेज लपटें ऊपर उठने से साड़ी के शोरूम और पास की दुकानों के दुकानदारों के होश उड़ गए। अग्निशमन कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मशक्कत से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया। गनीमत रही रेस्टोरेमेंट में सिलिंडर नहीं फटे। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि निजी बैंक में आग की सूचना मिलने पर तुरंत तीन गाड़ियों को वैशाली फायर स्टेशन से रवाना किया गया। वहां जाने पर पता चला कि बैंक के बराबर में रेस्टोरेंट में आग लगी थी। टीम ने कड़ी मशक्कत से होज लाइन बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि मार्केट में लगी टीन शेड और बाहर रखा सामान भी जल गया। मिनी रेस्टोरेंट वैशाली निवासी वरुण का है। आग लगने से पहले उसमें करीब दस लोग थे। सभी आग लगने के बाद तुरंत बाहर निकलकर भागे। व्यापारियों ने अग्निशमनकर्मियों की मदद की। चिंता की बात थी कि मार्केट में मिनी रेस्टारेंट के बराबर में बैक जबकि उसके ऊपर साड़ी का शोरूम और आसपास कई दुकानें थीं। दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। सीएफओ का कहना है कि आग लगने का कारण पता कर रहे हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed