{"_id":"6629ad870108ca0b9a0b6c66","slug":"fire-breaks-out-in-garbage-heap-of-sahibabad-vegetable-market-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-108294-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद सब्जी मंडी के कूड़े ढेर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद सब्जी मंडी के कूड़े ढेर में लगी आग
विज्ञापन
साहिबाबाद। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल के बाद अब साहिबाबाद सब्जी मंडी के कूड़े के ढेर में बुधवार सुबह आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कूड़े में आग लगी रही। करीब चार घंटे तक लगी आग से पूरे मंडी में धुआं-धुआं हो गया। मंडी में बैठे दुकानदार और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। धुएं की वजह से मंडी परिसर से बहुत से उम्रदराज आढ़ती दुकान बंद कर घर लौट गए।
साहिबाबाद मंडी में रोजाना करीब 70 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े का निस्तारण करने के लिए मंडी परिषद की ओर से एक फर्म को ठेका दिया हुआ है। वहीं, फर्म की ओर से मंडी का कूड़ा बाहर निस्तारित करने की बजाय मंडी परिसर में ही खाली प्लॉट पर इकट्ठा कर दिया जाता है। जब कूड़ा अधिक हो जाता है तो यहां आग लगा दी जाती है। बुधवार की सुबह भी कूड़े में आग लगा दी गई, जिससे पूरे मंडी परिसर में धुआं फैल गया। आढ़ती नूर ने बताया कि पुआल, फलों के कार्टून से निकले कागज के टुकड़ों को मंडी से बाहर न भेजकर परिसर में जमा कर दिया जाता है। उन्होंने बताया यह पहली बार नहीं जब कूड़े में आग लगा दी गई हो। आरोप है कि जब भी कूड़े का पहाड़ बनना शुरू हो जाता है तो उसमें आग लगा दी जाती है।
इनसेट
क्या बोले मंडी सचिव
मंडी परिसर में आग लगाना प्रतिबंधित है, इसे रोकने के लिए फर्म के ठेकेदार को यहां कर्मचारी तैनात करने को कहा गया था लेकिन ठेकेदार ने कर्मचारी तैनात नहीं किया है। बुधवार को मंडी परिसर में पड़े कूड़े के ढेर में आग किसने लगाई इसकी जांच कराई जाएगी साथ ही फर्म ठेकेदार से भी जवाब मांगा गया है।