फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in furniture company, extinguished by firefighters

Ghaziabad News: फर्नीचर कंपनी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in furniture company, extinguished by firefighters
लोनी। कोतवाली लोनी के सामने खन्ना नगर कॉलोनी स्थित फर्नीचर कंपनी के होल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कीमती सामान जलकर राख हो गया है। घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


मौ. दानिश का लोनी कोतवाली के सामने खन्ना नगर कॉलोनी में उनकी फर्नीचर कंपनी हैं। उनकी चार मंजिला इमारत में उनका कीमती सामान रखा था। अचानक इमारत से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते इमारत से आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर ट्रॉनिका सिटी स्टेशन से पानी के टैंकरों को बुलाया गया। हौज पाइप की मदद से आग बुझाना शुरू किया। भूतल पर गाड़ियों का शोरूम होने के कारण मांग साहिबाबाद व कोतवाली फायर स्टेशन से भी पानी के टैंकरों को बुलाया गया। आग ऑफिस कमरे व वर्किंग हॉल के हिस्से में लगी थी। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। इस अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed