फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in four flats of Vista Tower-2, people saved lives

Ghaziabad News: विस्टा टावर-2 के चार फ्लैटों में लगी आग, लोगों की बची जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four flats of Vista Tower-2, people saved lives
फ्लैट में लगी आग और आग बुझाते दमकलकर्मी।
इंदिरापुरम। अरिहंत हार्मोनी सोसायटी में विस्टा-2 टावर के चार फ्लैट में शनिवार दोपहर 12:20 बजे पर जनरेटर के धमाके से आग लग गई। जनरेटर के पास रखे डीजल से भरे ड्रम और पीएनजी लाइन में रिसाव से आग फैलती हुई फ्लैटों तक पहुंच गई। वहीं, फ्लैट में धुआं भर गया। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थानीय लोगों ने बुजुर्गों और बच्चों को दूसरी जगह पहुंचाया। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। आरोप है कि दमकलकर्मी आधे घंटे की देरी से पहुंचे। अग्निशमन का दावा है कि 12:30 बजे सूचना मिलने पर वैशाली स्टेशन से तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने करीब 35 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

सोसायटी से जानकारी मिली कि विस्टा टावर-2 के ग्राउंड फ्लोर पर अपर्णा गर्ग का फ्लैट है। उसमें कौस्तुभ सोम बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ किराए पर रहते हैं। पहले तल के फ्लैट में केएन मित्तल, दूसरे तल पर सुरेंद्र कुमार मिश्रा जबकि तीसरे तल पर फ्लैट में ब्रिजेश नन्द पाठक परिवार संग रहते हैं। टावर के पास सोसायटी का आउटर गेट है। गेट के बराबर में टीन शेड के नीचे जनरेटर सेट लगा है। सुरक्षा गार्ड इंदरपाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 :15 बजे जनरेट के पास धमाके से धुआं निकलने लगा था। उन्होंने भागकर मेन गेट पर अन्य सुरक्षा कर्मियों को आग के बारे में बताया। इस बीच फ्लैटों में बालकनी से रसोई और कमरों तक आग पहुंच गई। दोपहर 12:30 बजे अग्निशमन को आग की सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का दावा है कि आग की सूचना 12:30 बजे मिली थी। उन्हाेंने बताया कि जनरेटर के धमाके से सोसायटी में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाडियों को भेजा गया और दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed