फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in Chole Kulcha shop, cylinder explodes

Ghaziabad News: छोले कुल्चे की दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Chole Kulcha shop, cylinder explodes
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव मार्ग स्थित एक छोले कुल्चे बनाने की दुकान में मंगलवार तड़के सुबह अचानक आग लग गई। दुकान में रखा सिलिंडर आग की चपेट में आने से फट गया। दमकल के एक पानी के टैंकर ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

दिल्ली के खजूरी में गौतम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी खानपुर गांव मार्ग स्थित छोले कुल्चे की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे। दुकान से धुआं निकलने लगा। कुछ देर में दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी पानी का टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान दुकान में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed