{"_id":"69e71bfd472d873d35076c81","slug":"fire-breaks-out-at-the-crossing-republic-roundabout-in-ghaziabad-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप
Tue, 21 Apr 2026 12:11 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:11 PM IST
सार
क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गईं। जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी आप पर एक घंटे बाद काबू पाया गया। गनीमत रही कि सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन
वहीं, दुकानों की आग पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया ही था कि करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अजनारा ग्रीन सोसाइटी के 22 मंजिल पर स्थित बंद फ्लैट में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन