फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at Paper Mart; Fire Department brings it under control.

Ghaziabad News: पेपर मार्ट में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at Paper Mart; Fire Department brings it under control.
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल साइट-4 स्थित यक्षित पेपर मार्ट में बुधवार सुबह आग लग गई। फैक्टरी में रखे पेपर रोल आग की चपेट में आने से विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे कड़कड़ मॉडल साइट-4 में स्थित पब्लिक स्कूल के पास यक्षित पेपर मार्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन साहिबाबाद तीन फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फैक्टरी के अंदर रखे पेपर रोल से आग की लपटें उठ रही थी। इससे आसपास की फैक्टरियों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों आग की भयावहता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से अतिरिक्त गाड़ी को भी मौके पर बुलाया। पेपर रोल के अंदर तक आग पहुंच जाने के कारण उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए जेसीबी की मदद से पेपर रोल को उलट-पलटकर अंदर दबी आग पर पानी डाला गया। दमकल विभाग की तत्परता से आग को आसपास की फैक्टरियों तक पहुंचने से रोका जा सका। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed