फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at a medical store due to a short circuit; goods worth lakhs reduced to ashes.

Ghaziabad News: शार्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में आग लग, लाखों का सामान जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a medical store due to a short circuit; goods worth lakhs reduced to ashes.
लोनी। कुम्हार कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर में बृहस्पतिवार को आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। कुम्हार कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि उनके मकान के भूतल पर मेडिकल स्टोर है। बृहस्पतिवार तड़के करीब दो बजे आग और धुआं देख कर शोर मचाकर मद्द की गुहार लगाई। लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी और उन्हें मकान की ऊपरी मंजिल से पड़ाेसी की छत से नीचे उतारा और सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकल उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पीड़ित ने आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed