फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR registered in the case of a student's death after he went out riding a friend's bike.

Ghaziabad News: दोस्त की बाइक लेकर घूमने निकले छात्र की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of a student's death after he went out riding a friend's bike.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्ति खंड स्थित सीएनजी पंप के पास एक अक्तूबर को कार की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। छात्र स्कूल से बंक करके दोस्त की बाइक लेकर घूमने के लिए निकला और उसी दौरान हादसा हो गया।
मूलरूप से बहराइच के पट्टीदाह गांव निवासी तालुकदार नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में रहकर जूस बेचकर परिवार कालाल-पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा अमित कुमार (16) विजय नगर स्थित नव सरस्वती इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। एक अक्तूबर को वह अपने दोस्त अनुराग के साथ पैदल ही यूनिफार्म पहनकर स्कूल के लिए निकला। बाद में वह स्कूल नहीं पहुंचा और रास्ते में ही उसने कॉलोनी के दोस्त शिवा की बाइक लेकर अपने दोस्त रोशन के पास पहुंचा। वहां यूनिफार्म बदलकर रोशन के ही जींस-टीशर्ट पहनकर बाइक से घूमने निकले। एनएच-9 पर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पहुंचे तो सीएनजी पंप के पास सुबह करीब 10 बजे अमित और रोशन की बाइक कार से टकरा गई। हादसे में अमित की मौत हो गई, जबकि रोशन घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके साथ उचित व्यवहार नहीं कर रही है। उनका कहना है कि वह जब चौकी पर शिकायत करने गए और सीसीटीवी फुटेज मांगी तो उल्टा उन्हीं को फटकार दिया। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

----
सुबह चार बजे दौड़ लगाने की इंस्टाग्राम पर शेयर की थी रील
परिजनों ने बताया कि अमित रोजाना अनुराग और अन्य चार पांच दोस्तों के साथ सुबह घर से चार बजे दौड़ लगाने के लिए निकलता था। वह रोजाना इसकी वीडियो पर भी चैलेंज के रूप में बनाता था। हादसे वाले दिन भी वह सुबह चार बजे ही निकला था और रील इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वह रील बनाने का शौकीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्कूल बंक कर घूमने का बनाया था प्लान
पुलिस के अनुसार अमित ने स्कूल नहीं जाकर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लिया था। एसीपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने का प्रयास कर रही कि क्या पहले अमित ने इस तरह स्कूल बंक किया है। स्कूल प्रबंधक से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed