{"_id":"6ac4f9cf31e705e446089083","slug":"fir-registered-in-ghaziabad-in-case-of-creation-obscene-images-using-ai-and-posting-them-on-instagram-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर पोस्ट, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवती को किया ब्लैकमेल; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर पोस्ट, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवती को किया ब्लैकमेल; एफआईआर दर्ज
Tue, 06 Oct 2026 07:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:08 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में एआई की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
गाजियाबाद में वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एआई से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वेवसिटी थाना क्षेत्र के मानसरोवर पार्क लालकुआं निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी बेटी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। मानसरोवर पार्क निवासी राकेश मौर्य पुत्र मोहन लाल ने थाना वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली है।
विज्ञापन
आरोपी एआई (एआई) तकनीक की मदद से उनकी बेटी माधुरी मौर्य की अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर पोस्ट कर रहा है तथा उसे ब्लैकमेल कर रहा है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन