{"_id":"694edb8bba5f2caa3c0b4aa6","slug":"fir-registered-against-mother-and-daughter-for-beating-up-a-youth-in-court-premises-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-789643-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोर्ट परिसर में युवक की पिटाई के मामले में मां-बेटी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोर्ट परिसर में युवक की पिटाई के मामले में मां-बेटी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। 19 दिसंबर को कोर्ट परिसर में युवक को पीटने के मामले में कविनगर थाने में मां-बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मां-बेटी दबंग किस्म की हैं। पहले भी वह कई बार हमला कर चुकी हैं।
मुरादनगर निवासी आमिर हफजा ने बताया कि उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसका वाद कोर्ट में विचाराधीन है। वह 19 दिसंबर को तारीख लेने के लिए कोर्ट के कमरा नंबर छह में गए थे। वह जैसे ही बाहर निकले तो पत्नी नरगिस, उसकी मां शहनाज ने उनको पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह उनको बचाया गया। आरोपियों ने धमकी दी कि वह उनको जान से मार देंगे। इसके बाद वह काफी डर गए हैं। घटना कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज सुरक्षित कराई गई है। उसको देखने के बाद सही स्थिति सामने आएगी।