{"_id":"6952dee11060a149c80cff7a","slug":"fir-lodged-for-attempt-to-murder-of-woman-journalist-by-crushing-her-with-a-truck-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-792171-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला पत्रकार को ट्रक से कुचलकर मारने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला पत्रकार को ट्रक से कुचलकर मारने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में महिला पत्रकार संजना तिवारी को ट्रक से कुचलकर मारने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार का वर्तमान में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्रकार के पिता ने बताया कि बेटी के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह पुलिस को समय पर तहरीर नहीं दे सके थे।
संजना वसुंधरा में संवाद न्यूज एजेंसी की पत्रकार हैं। दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी दीनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी संजना पांच दिसंबर को घर से स्कूटी से निकली थी। वह जब लिंकरोड पर पहुंची तो आरोपित ट्रक चालक साइड में चल रहा था। उसने पहले स्कूटी में टक्कर मारी और फिर संजना को जान से मारने की नीयत से कुचलकर भागने लगा। पास में ही माैजूद पुलिसकर्मियों ने घायल पत्रकार को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बाद में वहां से उन्हें जीटीबी रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि घटना के बाद ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया था। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।