{"_id":"6aa70accd85b6a50de0b46ab","slug":"fir-against-husband-for-allegedly-usurping-property-by-obtaining-a-fake-death-certificate-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-976319-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मौत का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, पति पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मौत का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, पति पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। एक युवती ने अपने पिता पर मां की मौत का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर बैंक खाते से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस में सुनवाई न होने पर बेटी ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना सिहानीगेट पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू गांधी नगर निवासी कुमारी कनिका तनेजा ने बताया कि उनकी मां संतोष तनेजा का 25 दिसंबर 2024 को हिमाचल प्रदेश के सिविल अस्पताल झांजीहली मंडी में इलाज के दौरान निधन हुआ था। आरोप है कि उनके पिता विजय कुमार तनेजा निवासी राजनगर एक्सटेंशन ने कूटरचित दस्तावेज और झूठे शपथ पत्र के आधार पर नगर निगम गाजियाबाद से 24 फरवरी 2025 को फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करवा लिया।
कनिका का आरोप है कि इस प्रमाणपत्र के जरिये आरोपी ने मृतका के बैंक खाते में जमा धनराशि और लॉकर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। इसके अलावा मां के नाम की अन्य संपत्तियां भी धोखे से अपने और अपने भाइयों के नाम करवा लीं। विरोध करने और मामले का खुलासा करने पर आरोपी ने बेटी और बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं की सुनवाई, कोर्ट से मिला आदेश
कनिका के अनुसार, उन्होंने छह जून 2026 को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद समेत अन्य अधिकारियों को डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। कनिका ने बताया कि कोर्ट के समक्ष उन्होंने मामले से जुड़े साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। पुलिस को भी इस संबंध में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएंगे। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि मामले में सक्षम विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों से जुड़े पक्षों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।