फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR against 10 people in the case of a girl falling

Ghaziabad News: बेसमेंट में बच्ची के गिरने के मामले में 10 लोगों पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
FIR against 10 people in the case of a girl falling
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी में बेसमेंट में गिरकर बच्ची के घायल होने के मामले में निवासी रजत गर्ग ने निवासियों संग मिलकर शनिवार शाम एओए प्रबंधन और बोर्ड सदस्यों के कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर मेंटीनेंस कंपनी निंमबस हारवर पर भी मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायतकर्ता रजत गर्ग ने बताया कि रेलिंग टूटने की जानकारी एओए प्रबंधन को कई बार दी गई। बावजूद इसके इसे ठीक नहीं कराया गया। शिकायत के बाद अध्यक्ष अभिषेक राय, जनरल सेक्रेटरी अमित राज, कोषाध्यक्ष दीपक चोपड़ा, अजय सारस्वत, शरदचंद माथुर, राम सिंह, सुमित श्रीवास्तव, प्रह्लाद कुमार, सुनील सिंह, प्रगति शारदा और मेंटीनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। बावजूद इसके ठीक नहीं कराया। जिस कारण पार्क में साइकिल चलाते समय बच्ची 18 से 20 फीट गहरे बेसमेंट में गिर गई। वह अभी भी आईसीयू में भर्ती है। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने सिर में फ्रैक्चर बताया है। एओए प्रबंधन ने इस मामले में घोर लापरवाही बरती। इस वजह से हादसा हुआ। शनिवार को सभी निवासियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। उसके बाद सबने मिलकर एफआईआर कराई।
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी सुमित श्रीवास्तव का कहना है कि मैं 2024 से बोर्ड का सदस्य नहीं हूं। बेवजह मुझे सदस्य बनाकर मेरा नाम इसमें जोड़ा गया है। कोषाध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने कहा कि रेलिंग को ठीक करा दिया गया है। इस संबंध में क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसीपी प्रिया श्रीपाल का कहना है कि शिकायत पर कंपनी और 10 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed