{"_id":"6abf16f0b2f4666db9098c27","slug":"two-miscreants-who-fired-at-a-bus-were-caught-in-an-encounter-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े, एक के पैर में लगी गोली
Fri, 02 Oct 2026 07:59 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:59 AM IST
सार
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हाईटेक स्कूल के सामने दिल्ली-बदायूं जाने वाली यात्री बस पर उन्होंने फायरिंग की थी। इस मामले में मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज है और दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-बदायूं रूट की यात्री बस पर फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों को मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनस के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी नदीम को भी दबोच लिया गया। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक तमंचा, चार कारतूस/खोखे और सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मसूरी थाना क्षेत्र में भूड़गढ़ी बंबा पटरी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अनस के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हाईटेक स्कूल के सामने दिल्ली-बदायूं जाने वाली यात्री बस पर उन्होंने फायरिंग की थी। इस मामले में मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज है और दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ एक ही मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार घायल अनस (26) पुत्र चांद, तीसरा पुस्ता जगजीत नगर गली नंबर-7, थाना न्यू उस्मान नगर, दिल्ली का रहने वाला है। दूसरा आरोपी नदीम (23) पुत्र अनीश, न्यू मुस्तफाबाद नेहरू विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली का निवासी है।