{"_id":"6abeca3a69c160c07e01eefb","slug":"10-flats-including-an-instamart-and-two-furniture-showrooms-caught-fire-no-casualties-reported-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-991045-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंस्टामार्ट व दो फर्नीचर शोरूम समेत 10 फ्लैट आग की चपेट में आए, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंस्टामार्ट व दो फर्नीचर शोरूम समेत 10 फ्लैट आग की चपेट में आए, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड-एक के काला पत्थर रोड पर बृहस्पतिवार शाम आग की चपेट में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी इंस्टामार्ट और दो फर्नीचर शोरूम जलकर राख हो गए। गोदाम के पीछे बने तीन टॉवरों के 10 फ्लैट भी चपेट में आ गए। इनमें चार काफी प्रभावित हुए हैं। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गाजियाबाद और नोएडा की 12 दमकल गाड़ियां ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल टीम ने एहतियात के तौर पर 18 फ्लैटों और आसपास की दुकानों को खाली कराया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी में शाम करीब साढ़े चार बजे आग की पलटें उठीं। सामान की वजह से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण किया और पास के दो फर्नीचर शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फर्नीचर शोरूम में आग लगते ही फ्लैटों के चपेट में आने की आशंका को देखते हुए 18 फ्लैटों को खाली कराकर लोगों को बाहर निकाला गया। एमआरआई और डायग्नोस्टिक सेंटरों और मकानों को भी खाली कराया गया। इसके कुछ ही देर बाद आग फिर तेजी से धधकी और नीति खंड मित्रा वन के तीन टॉवर के छह फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें छह फ्लैट में आंशिक नुकसान हुआ, जबकि चार फ्लैटों का अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी
स्थानीय निवासी सलमान अब्बासी के अनुसार टॉवर नंबर 1060 के एक, 1061 के चार, 1062 के दो, 1063 के एक और 1059 के दो फ्लैट प्रभावित हुए। इनमें चार फ्लैट आग की चपेट में आने से काफी प्रभावित हुए हैं। फ्लैट निवासी रात में घरों के जले हुए सामान को हटाकर साफ-सफाई में लगे रहे।
विज्ञापन
शोरूम संचालक अब्बास ने बताया कि उनका हादी फर्नीचर शोरूम पूरी तरह जल गया। इसके अलावा जिया का गैलेक्सी फर्नीचर शोरूम भी आग में पूरी तरह राख हो गया। दोनों स्थानों पर रखा फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।
फ्लैट निवासी अनाया ने बताया कि वह और उनका पालतू कुत्ता आग के दौरान घर में फंस गए। दमकल और पुलिस की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। आसपास के अन्य मकानों में रहने वाले लोगों को भी बाहर निकालकर सुरक्षित बाहर पहुंचाया।
-- -- -
धमाके की आवाज से और बढ़ी दहशत
आग के दौरान गोदाम के अंदर से कई बार धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं। इससे आसपास मौजूद लोगों में और दहशत फैल गई। शुरुआत में लोगों को आशंका हुई कि गोदाम के भीतर गैस सिलिंडर हो सकते हैं, हालांकि बाद में दमकल अधिकारियों ने बताया कि सामान जलने के कारण धमाके की आवाजें निकल रही हैं।
भीड़ और जाम से दमकल को हुई परेशानी
आग की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सड़क पर भीड़ बढ़ने से दमकल वाहनों को आग तक पहुंचने और कार्रवाई करने में परेशानी हुई। इसके चलते काला पत्थर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और दमकल वाहनों के लिए रास्ता खाली कराया।
घर में नहीं हो सकी सत्यनारायण कथा
आग का असर आसपास के लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी बड़ा असर पड़ा। पास के एक मकान में बृहस्पतिवार शाम को सत्यनारायण की कथा होनी थी। सुरक्षा के मद्देनजर दमकल टीम ने मकान खाली कराए तो इस वजह से कथा नहीं हो सकी।