{"_id":"6af8b86c5c05f2bb970a432a","slug":"financier-accused-of-smashing-a-youths-head-with-a-handgun-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26704-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फाइनेंसर पर तमंचे से युवक का सिर फोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फाइनेंसर पर तमंचे से युवक का सिर फोड़ने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में फाइनेंसर पर एक युवक से मारपीट करते हुए तमंचे से सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद समेत पांचके खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूजा कॉलोनी निवासी हिना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति मुकीम ने गढ़ी कटैया निवासी फाइनेंसर सचिन कुमार से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। 11 नवंबर शाम करीब छह बजे सचिन चार साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और अपनी रकम वापस मांगी। पति ने दो-तीन दिन में रुपये लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। हिना के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि सचिन ने तमंचे की बट से मुकीम के सिर पर कई वार सिर फोड़ दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सचिन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।