{"_id":"57d597c64f1c1b9421317d31","slug":"finance-minister-s-residence-to-protest-the-gst-gerenge-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में वित्त मंत्री का आवास घेरेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में वित्त मंत्री का आवास घेरेंगे व्यापारी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। शीतकालीन सत्र के दौरान व्यापारियों का यह संगठन वित्त मंत्री अरुण जेटली के आवास का घेराव करेगा।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर गुपचुप व्यापारियों के उत्पीड़न का रास्ता तैयार करने का आरोप लगाया।लोकेश कुमार रविवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गर्ग के कविनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू से 35 फीसदी तक महंगाई बढ़ जाएगी। कई सेवाओं को सर्विस टैक्स के दायरे में ला दिया गया है तो कई वस्तुओं पर टैक्स की दरें चार से 18 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी अगर लागू करना है तो कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की तरह लागू किया जाए।
विज्ञापन
सभी टैक्स खत्म करके सिंगल प्वाइंट पर एक समान टैक्स पूरे देश में लागू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी को और सरल किए जाने की जरूरत है। इसको लेकर पूर्व में उनके संगठन ने देश भर में सभी सांसदों और डीएम को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई थी।
लोकेश कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कुछ अपने खास व्यापारिक संगठनों को बैठाकर उनसे जीएसटी पर बात कर ली और दर्शा दिया कि व्यापारी उनके साथ हैं। वास्तविकता में ऐसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जीएसटी को लागू कर व्यापारियों की ‘कब्र’ पर मल्टीनेशनल कंपनियों का महल बनवाने की तैयारी कर रही है।
उनका कहना है कि अगर जीएसटी में संशोधन न किए गए तो उनका संगठन देशव्यापी आंदोलन करेगा। इस दौरान संदीप मोदी, विकास अग्रवाल, शिवकुमार, अंकित जैन मौजूद रहे।