{"_id":"6a5d2ce693aaaee21f063469","slug":"finance-company-official-assaults-car-owner-breaks-his-finger-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21561-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी अधिकारी बन कार मालिक से मारपीट, अंगुली तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी अधिकारी बन कार मालिक से मारपीट, अंगुली तोड़ी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में फाइनेंस कर्मी और अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी अहमद शहीद को रोका और गाड़ी ले जाने की बात कही। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उनसे रुपयों की मांग की, लेकिन विरोध करने पर मारपीट कर अंगुली तोड़ दी। मामला 18 अप्रैल का है, लेकिन पुलिस को इसे दर्ज करने में पूरे तीन माह लग गए। 19 जुलाई को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में अहमद शहीद ने बताया कि वह अपने दामाद फुरकान मलिक की गाड़ी चलाते हैं। 18 अप्रैल को वह सवारियां छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी लकड़ी मार्केट के पास तीन-चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोकी और किश्त जमा न होने की बात कहकर गाड़ी ले जाने को कहा। तब उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को ही उन्होंने गाड़ी की किश्त जमा की थी। इसके बाद आरोपियों ने वहां खड़ी दूसरी गाड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनके बैंक अधिकारी उसमें बैठे हैं और उनसे बात की जाए। आरोप है कि कार में बैठे हनी नाम के व्यक्ति ने उनसे रुपयों की मांग की और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक कि उनसे मारपीट करते हुए उनकी अंगुली तोड़ दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फाइनेंस कंपनी से रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।