{"_id":"64175fbffb2c476179065204","slug":"fight-with-sub-inspectar-ghaziabad-news-c-30-1-55760-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सरेराह शराब पीने से मना करने पर दरोगा से अभद्रता, शांति भंग में काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सरेराह शराब पीने से मना करने पर दरोगा से अभद्रता, शांति भंग में काटा चालान
Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बताया गया कि शनिवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच हापुड़ रोड पर दो युवक सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर में हापुड़ रोड पर सरेराह शराब पीने से टोकने पर युवकों ने उपनिरीक्षक से अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बताया गया कि शनिवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच हापुड़ रोड पर दो युवक सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपनिरीक्षक ने युवकों को शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर आरोपी युवक उपनिरीक्षक से उलझ गए। जानकारी के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को थाने लाकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक से अभद्रता की बात से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक सड़क पर उलझ रहे थे, जिन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन