{"_id":"6761cf2adaad98bb810d5467","slug":"fight-in-cafe-six-arrested-including-delhi-police-head-constable-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-114301-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कैफे में मारपीट, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कैफे में मारपीट, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित छह गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के छत्रपति शिवाजी चौक के क्रिस्टल कैफे में बिरादरी संबंधित गाने बजाने पर सोमवार रात दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शालीमार गार्डन थाने के रात्रि अधिकारी कुशल पाल सिंह ने पांच के खिलाफ नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
टीला मोड़ थाना क्षेत्र के रिस्तल निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सोनू अपने भतीजे ऑटो मोबाइल कंपनी के एरिया मैनेजर सुरेंद्र के साथ उसकी गाड़ी से सोमवार रात क्रिस्टल कैफे पहुंचे थे। पुलिसकर्मी अपने जिम कोच अनिल का जन्मदिन मनाने आया था। यहां पहले से ही शालीमार गार्डन क्षेत्र के जवाहर पार्क निवासी मैकेनिकल इंजीनियर आनंद और पूर्व पार्षद के बेटे आकाश समेत अन्य लोग मौजूद थे।
इसके बाद हेड कांस्टेबल ने कैफे की ऊपरी मंजिल पर पार्टी के दौरान गुर्जर बिरादरी को संकेत करता हुआ गाना बजवाया। तभी दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और ठाकुर वर्ग को संबोधित करने वाला गाना बजवाने लगा। इस बात पर दोनों में पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
तभी दोनों पक्ष कैफे से नीचे उतरे और सड़क पर लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान हेड कांस्टेबल की गाड़ी भी तोड़ डाली। पुलिस ने हेड कांस्टेबल सोनू, पूर्व पार्षद के बेटे आकाश, जिम कोच अनिल, सुरेंद्र और उनके साथी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। कैफे संचालक पंकज मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
डीसीपी तक पहुंचा वीडियो तब हरकत में आई पुलिस : विवाद होते ही स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन को भेज दिया। डीसीपी की सूचना पर तुरंत एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल और एसओ नरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 15 मिनट तक अराजकता होती रही लेकिन न तो गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी मिली और न ही थाना व चौकी पुलिस को। वायरल वीडियो में दो गुट में मारपीट के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपी खींचतान करते दिखाई दे रहे हैं।
चार महीने पहले बंद हुआ था कैफे
क्रिस्टल कैफे पर यह पहला विवाद नहीं था। इससे पहले भी इस कैफे के संचालन को लेकर पुलिस के पास शिकायतें पहुंची थीं। करीब चार महीने पहले पुलिस ने अराजकता की शिकायत मिलने और कैफे संचालन की सरकारी अनुमति व एनओसी न मिलने पर बंद करा दिया था। एक सप्ताह पहले ही कैफे का संचालन बिना अनुमति के शुरू कर दिया। पुलिस ने इस पर दोबारा पाबंदी लगा दी है।
पहले भी मारपीट के मामले में नामजद रहा है आनंद
पुलिस के मुताबिक विवाद की शुरुआत आरोपी आनंद ने की थी। आनंद पहले भी मारपीट के मामले में नामजद रह चुका है। करीब छह महीने पहले यूपी-दिल्ली सीमा पर एक दुकान के बाहर कार पार्किंग को लेकर आनंद और उसके साथियों का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। तब भी आनंद व उसके साथियों के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में ही मुकदमा दर्ज कर किया गया था।
हेड कांस्टेबल समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। जो आरोपी फरार हैं सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैफे के संचालन पर भी पाबंदी लगाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - निमिष पाटिल, डीसीपी ट्रांस हिंडन