फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fifth class student drowned in swimming pool while taking bath in Muradnagar

साथ गए थे तीन भाई, लौटे दो: नहाते समय स्विमिंग पूल में डूबा पांचवीं का छात्र, अम्मी रूबीना का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 21 Apr 2024 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2024 09:44 PM IST
सार

एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता कहना है कि तहसील स्तर से स्विमिंग पूल को कोई अनुमति नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fifth class student drowned in swimming pool while taking bath in Muradnagar
स्विमिंग पूल में डूबा सुब्हान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर के असालतनगर जलालपुर मार्ग स्थित स्विमिंग पूल में रविवार दोपहर नहाते समय डूबने से पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

व्यापारियान कॉलोनी निवासी आढ़ती सरफराज के परिवार में पत्नी रूबीना, बेटा रिहान व सुब्हान है। रिहान कक्षा सात में पढ़ता है, जबकि सुब्हान (10) कक्षा पांच में पढता था। रविवार दोपहर दोनों भाई अपने चचेरे भाई कैफ के साथ असालतनगर जलालपुर मार्ग स्थित एडी स्विमिंग पूल व पार्टी हॉल नाम पूल में नहाने के लिए आए थे। रिहान व कैफ ने सुब्हान को पूल में नहाने से मना किया और वह दोनों नहाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मौका देख सुब्हान ने भी पूल में छलांग लगा दी, छलांग लगाते ही वह पानी में डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को बचाने की कोशिश की, कड़ी मशक्कत बाद उसे स्विमिंग पूल से निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया गया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

सरफराज ने बताया कि बच्चे कई दिन से स्विमिंग पूल में नहाने जाने की बात कह रहे थे, रविवार को सुब्हान अपने भाई व चचेरे भाई के साथ वहां चला गया था। सुब्हान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, मां रूबीना का रो रोकर बुरा हाल है। कॉलोनी की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। सरफराज का कहना है कि वह अपने बेटे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत की सूचना मिली है, पुलिस मौके पर जांच कर रही है, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना अनुमति चल रहा था स्विमिंग पूल
एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता कहना है कि तहसील स्तर से स्विमिंग पूल को कोई अनुमति नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

स्विमिंग पूल संचालक विश्वदीप त्यागी का कहना है कि रविवार दोपहर तीन बच्चे नहाने के लिए आए थे, जिसमें एक छोटा बच्चा था, उसे स्विमिंग पूल में नहाने से मना किया गया था। लेकिन बच्चा फिर भी पूल में कूद गया, जिससे कारण हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed