फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fifth accused arrested in Ahsan murder case

Ghaziabad News: अहसान हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in Ahsan murder case
मोदीनगर। नगर की विश्वकर्मा बस्ती में बीते अक्टूबर में हुई किन्नरों के चालक अहसान हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी दानिश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्याकांड के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। विश्वकर्मा बस्ती में किन्नरों के चालक अहसान की बीते 16 अक्टूबर को उनके घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अहसान बीते फरवरी में हुई गांव मछरी निवासी ढोलवादक अलबख्श की हत्या में जेल गया था और जमानत कुछ समय पूर्व ही जमानत पर आया था। अहसान की पत्नी फरजाना ने नामजदों और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि हत्याकांड में शामिल मेजर उर्फ जावेद, सुहेल, राशिद और अब्दुला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में फरार चल रहे दानिश निवासी मोहल्ला लाला महमदपुर थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ रविवार को गिरफ्तार लिया गया। पुलिस के अनुसार अहसान हत्याकांड में नामजद सादिम, किन्नर पूजा, मोमीन और नूरहसन अभी फरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed