{"_id":"67719d44c76fd13153023ba6","slug":"fiber-shed-collapsed-during-annual-function-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-114628-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वार्षिक समारोह में भरभराकर गिरा फाइबर शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वार्षिक समारोह में भरभराकर गिरा फाइबर शेड
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला स्थित एक फॉर्म हाउस में रविवार को गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर ऊंचाई में लगा फाइवर शेड भर-भराकर नीचे गिर गया। हादसे की चपेट में आकर कार्यक्रम में शामिल होने आए बुलंदशहर के मुकेश भटनागर और विजयनगर निवासी 15 वर्षीय आशीष कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत मोहननगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहं उनका इलाज चल रहा है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि फाइवर शेड पर मजदूर काम कर रहे थे। इधर, गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का कार्यक्रम हो रहा था। मुख्य कार्यक्रम होने के बाद दूर-दराज से आए लोग जलपान कर रहे थे। इसी दौरान फाइवर शेड अचानक गिर गया था। अस्पताल में भर्ती दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि खाना खाने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। अचानक शेड गिरने से कई लोग चोटिल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। दो लोगों को ज्यादा चोट लगी है, इनमें एक के सिर पर और दूसरे के पीठ पर चोट लगी है। दोनों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।