फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Female teacher defrauded with the lure of earning money from home.

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Female teacher defrauded with the lure of earning money from home.

विज्ञापन


गाजियाबाद। साइबर ठगों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया में रहने वाली एक शिक्षिका को ऑनलाइन जॉब देने और मोटी कमाई होने का लालच देकर 12.35 लाख रुपये ठग लिए गए। शुरुआत में दो बार में 16539 रुपये देकर विश्वास जीता। इसके बाद निवेश कर अच्छी कमाई का झांसा देकर ठगी की। शिक्षिका ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।




एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बजरिया में रहने वाली लक्ष्मी रानी के मुताबिक वह एक शिक्षिका हैं और नौकरी करके कुछ बचत की थी। इसी बीच दीपा नाम की आईडी से एक युवती ने उनसे टेलीग्राम पर संपर्क किया गया। युवती ने उन्हें ऑनलाइन काम कर घर बैठे कमाई का लालच दिया। दीपा अग्रवाल नाम की महिला ने एक वेबसाइट पर उनकी प्रोफाइल बनाई। इसके बाद काम पूरा करने पर शुरुआत में दो बार में उनके खाते में 1116 रुपये और 15423 रुपये आए। इससे उन्हें विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उन्हें बताया कि गया कि कुछ रुपये निवेश कर काम करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। विश्वास करके उन्होंने अपने बैंक खाते से रुपये निवेश किए, जिसके बाद उनके द्वारा निवेश की गई राशि धीरे-धीरे होल्ड कर ली गई। बाद में जब वह रकम वापस मांगती तो शातिर उनसे अतिरिक्त धनराशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाते थे। शिक्षिका को ठगी को ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में 28 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed