फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Female student levels serious allegations against sports teacher; threat to throw acid made following the complaint.

Ghaziabad News: खेल शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, शिकायत पर दी तेजाब फेंकने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Female student levels serious allegations against sports teacher; threat to throw acid made following the complaint.
मुरादनगर। एक छात्रा ने अपने खेल शिक्षक पर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं शिकायत पर शिक्षक ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी छात्रा का आरोप है कि जब वह कक्षा नौ में पढ़ती थी, तभी से खेल शिक्षक उसके साथ अनुचित व्यवहार करता आ रहा है। विरोध करने पर उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती थी। डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक इस बारे में किसी को नहीं बता सकी। आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अब उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। लगातार मिल रही धमकी से छात्रा मानसिक तनाव में है। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। दो दिन पहले छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा का कहना है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed