{"_id":"68dadf8b560ecebc2800166d","slug":"female-police-officers-caught-two-criminals-in-an-encounter-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-731630-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ में पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ में पकड़े दो बदमाश
विज्ञापन
महिला पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। जनपद में एक बार फिर महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी सुनीता मलिक व अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने चिपयाना अंडरपास पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं, साथी को घायल देख दूसरा बदमाश माफी मांगने लगा।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें टीम ने रुकने का इशारा किया। बाइक नहीं रुकने पर उनका पीछा किया गया। बाइक सवारों ने महिला पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम मोहम्मद जाहिद (33) निवासी सदरपुर सेक्टर-45 बताया। जबकि उसके साथी ने अपना नाम इरशाद (25) निवासी सेक्टर-27, मूल पता ग्राम वजीरगंज जनपद बदायूं बताया।
एसीपी ने बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने दोस्त हरियाणा के पलवल निवासी मोबीन के साथ मिलकर एक बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए थे। घायल जाहिद पर राजद्रोह के साथ-साथ अलग-अलग थानों में आठ और इरशाद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से तमंचा, दिल्ली से चोरी की गई बाइक, नकदी आदि बरामद किए गए हैं।