फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Female constable did court marriage with lover then lover threw her out of house In Bulandshahr

फेसबुक, प्यार और फरेब: महिला सिपाही को FB पर हुआ प्यार, शादी के बाद पति का खुला ऐसा राज; पीट कर पत्नी को भगाया

Wed, 19 Jun 2024 07:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चोला (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोला (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

ससुराल में महिला सिपाही के साथ बुरे बर्ताव की उसने पुलिस को सूचना दी और हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद उसने थाने में पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन
Female constable did court marriage with lover then lover threw her out of house In Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार के बाद महिला सिपाही ने एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। अब पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति के पास रहने के लिए आई तो उसे पीटते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये भी ले लिए हैं। फिलहाल पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। 

विज्ञापन

सीतापुर जिले में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसकी दोस्ती क्षेत्र के गांव नगला इलाहाबाद निवासी युवक से फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करने के बाद जानकारी हुई कि आरोपी ने पहले भी किसी अन्य महिला से शादी की हुई है। इसके बाद भी वह उसके साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी युवक ने उससे तीन लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार रात को सीतापुर से गांव नगला इलाहाबाद स्थित अपने पति के घर लौटी थी।

विज्ञापन

आरोप है कि घर लौटने के बाद उसके पति ने उसे पीटा और बुधवार सुबह घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी और हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद उसने थाने में पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed