फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Federation prepared charter, increased demand for Ganga water and city bus

Ghaziabad News: फेडरेशन ने तैयार किया चार्टर, गंगाजल और सिटी बस की बढ़ी मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Federation prepared charter, increased demand for Ganga water and city bus
गाजियाबाद। फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को वीवीआईपी सोसायटी के क्लब में समारोह का आयोजन किया। समाराेह चार सत्र में आयोजित किया गया। फेडरेशन द्वारा एक्सटेंशन के प्रमुख मुद्दों पर एक चार्टर तैयार किया गया है। गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए एक्सटेंशन में गंगाजल की आपूर्ति की मांग रखी है। इसके साथ ही चार्टर में एक्सटेंशन में सिटी बसों के संचालन की मांग की गई है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सांसद अतुल गर्ग ने एक्सटेंशन में गंगाजल की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फेडरेशन के अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि उक्त चार्टर में क्षेत्रीय समस्याओं जैसे कूड़ा निस्तारण, नियमित साफ-सफाई, अतिक्रमण, नजदीकी रैपिड, मैट्रो एवं मेट्रो स्टेशन के लिए सरकारी बसों जैसी यातायात सुविधा आदि विषयों को क्षेत्र की सार्वजनिक समस्या मानते हुए हस्ताक्षरित किया। विशिष्ट अतिथि सहायक नगर आयुक्त, गाजियाबाद फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (सेवानिवृत्त), डॉ. सुबोध गुप्ता, महासचिव डॉ. सीमा शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। आयोजन के पहले सत्र में राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रह रहे बच्चों के लिए ड्रॉइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने चित्रकारी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 24 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जज के रूप में अशोक त्यागी, मंजु गुप्ता व शीला त्यागी ने 9 बच्चों वेदा, गर्विता व आरव, फागुनी, अन्वेषा व अविषा, कृशा, आरया और विदुषी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed