{"_id":"662435ee681156731f00df47","slug":"father-was-raping-for-six-years-arrested-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102628-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिता छह साल से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिता छह साल से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। थाना क्षेत्र की कॉलोनी में व्यक्ति अपनी बेटी के साथ छह साल से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने युवती का गर्भपात भी कराया। युवती की मां की मौत हो चुकी है। उसने परिजनों से मामले की शिकायत की तो परिजनों ने पीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। युवती ने मामले में पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि छह साल पूर्व जब वह 13 साल की थी तो उसकी मां की मौत हो गई। इसके बाद से छह सालों तक पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। युवती ने इसकी जानकारी भाई, चाचा और ताऊ को दी। जानकारी लगने पर उन्होंने सहारनपुर ले जाकर उसका गर्भपात कराया। युवती वर्तमान में तीन माह की गर्भवती है। आरोपी पिता ने 16 अप्रैल को एक बार फिर गर्भवती पीड़िता से दुष्कर्म किया। युवती ने शुक्रवार रात थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और गर्भपात सहित अन्य धाराओं व भाई, चाचा व दो ताऊ के खिलाफ षड़यंत्र में शामिल होने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की गई। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।