फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   father stabbed his son with knife and seriously injured him

साहब... अस्पताल में बेटा सीरियस है: पिता ने सगे बेटे को चाकू से किया लहूलुहान, थाने में मां ने लगाई गुहार

Mon, 28 Jul 2025 05:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

गाजियाबाद के डासना में एक वारदात सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने सगे बेटे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल, पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
father stabbed his son with knife and seriously injured him
चाकू से किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत गांव में एक पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायल की मां ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वेव सिटी क्षेत्र के ग्राम सादतनगर ईकला निवासी पूनम पत्नी जयभगवान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 23 जुलाई की रात 8 बजे उसका पति जयभगवान घर की छत पर आकर उसे व उसके दोनों बेटों करन और यश को गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जिस पर उसके दोनों बेटे उसको चुप कराने लगे। मगर उसने यश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू लगने से उसका बेटा यश लहूलुहान हो गया। जिसे तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला पूनम की तहरीर के आधार पर उसके पति जयभगवान के खिलाफ गाली-गलौच और जान से मारने की नियत से चाकू से वार करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल आरम्भ कर दी है।


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि महिला पूनम पत्नी जयभगवान निवासी सादतनगर ईकला वेव सिटी की तहरीर के आधार पर उसके पति जयभगवान के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 109(1) व 352 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed