फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   father scolded son he committed suicide by drinking pesticide in ghaziabad

जरा सी भूल की इतनी बड़ी सजा: पिता की डांट न सहन कर पाया बेटा, कीटनाशक पीकर पहुंचा घर; फिर 'भगवान' भी न बचा सके

Mon, 17 Feb 2025 07:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Feb 2025 07:11 PM IST
सार

युवक ने डासना से कीटनाशक खरीदा और घर जाते समय गांव भूडगढ़ी के रजबहे पुल पर कीटनाशक पी लिया और अपने घर जाकर परिजनों से कहा कि उसने कीटनाशक पी लिया है। 

विज्ञापन
father scolded son he committed suicide by drinking pesticide in ghaziabad
पिता की डांट पर बेटे ने जहर खाकर दी जान - फोटो : freepik

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत पिता ने डांटा तो युवक ने कीटनाशक पीकर मौत को गले लगा लिया। युवक ने घर जाकर खुद ही बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्र के गांव कुडियागढ़ी निवासी अजय कुमार का 18 वर्षीय बेटा आर्यन कार मेकेनिक का काम सीख रहा था। रविवार सुबह घर से आर्यन अपनी कार लेकर गया था, तभी उसकी कार एक पेड़ में टकरा गई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और युवक भी घायल हो गया। क्षतिग्रस्त कार को जब घायल आर्यन घर लेकर गया तो पिता ने बेटे को डांट दिया और चोट लगने से उसको इलाज के लिए डासना स्थित निजी चिकित्सक के पास भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने डासना से कीटनाशक खरीदा और घर जाते समय गांव भूडगढ़ी के रजबहे पुल पर कीटनाशक पी लिया और अपने घर जाकर परिजनों से कहा कि उसने कीटनाशक पी लिया है। परिजनों ने तुरंत उसे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अस्पताल से आए मीमो से जानकारी प्राप्त हुई कि कुडियागढ़ी वेव सिटी निवासी अजय कुमार के 18 वर्षीय बेटे आर्यन ने रविवार दोपहर कीटनाशक पी लिया था, जिसको परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि अभी पुलिस को आर्यन के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed