फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father arrested for attempting to rape a teenage girl

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में पिता गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for attempting to rape a teenage girl
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। किशोरी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मेरे पिता बहुत बुरे है, मेरे साथ अश्लील हरकत करते हैं और दुष्कर्म का प्रयास करते हैं। पिता को नशे और जुए की आदत है, इसके चलते वह अपनी मां के साथ रहती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि उसके पिता नशे व जुआ के आदी हैं। रुपये की मांग को लेकरआए दिन मां और उसके साथ मारपीट करते। परेशान होकर मां किशोरी को लेकर अलग रहने लगी। किशोरी ने आरोप लगाया कि लगभग 15 दिन पूर्व उसके पिता उसके घर पहुंचे और किशाेरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। और उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी व मां ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने दोनों को बुरी तरह पीटा और मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ व अश्लील हरकत सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed