फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and daughter die after eating soya chaap in Indirapuram

अंतिम निवाला: सोयाचाप खाकर पिता और बेटी की मौत, बेटा बाजार से लेकर आया था; अब पोस्टमार्टम से सामने आएगी सच्चाई

Mon, 10 Jul 2023 11:08 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 11:08 PM IST
सार

पत्नी और पिता व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से मामले की सूचना इंदिरापुरम पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में आया कि आठ जुलाई को रोहित बाजार से सोया चाप लेकर आए थे।

विज्ञापन
Father and daughter die after eating soya chaap in Indirapuram
सोयाचाप खाने से पिता और बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के प्रहलादगढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क के पास रविवार रात सोयाचाप खाकर सोये पिता और पांच साल की बेटी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन मौत का सही कारण पता नहीं लग सका। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, परिजनों ने किसी भी विवाद होने से मना किया है।

विज्ञापन

प्रहलादगढ़ी में मदन शर्मा की आटा चक्की की दुकान है। बेटे रोहित भारद्वाज भी उनका दुकान पर सहयोग करते थे जबकि छोटा भाई नोएडा के कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। रोहित के परिवार में पत्नी और पांच साल की बेटी धानी हैं। सोमवार रात पौने चार बजे रोहित और धानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन वसुंधरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और पिता व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से मामले की सूचना इंदिरापुरम पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में आया कि आठ जुलाई को रोहित बाजार से सोया चाप लेकर आए थे। घर के सभी लोगों ने चाप खाई थी। इसमें से थोड़ी चाप बचने पर उसे रख दिया गया। रविवार रात रोहित और धानी दोनों ने बची हुई चाप खाई थी। माना जा रहा है कि दोनों की चाप खाने से तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घर से सोया चाप का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पता नहीं लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed