फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers surrounded the police station after a dispute with the landlord over parking of their vehicle.

Ghaziabad News: गाड़ी पार्क करने पर मकान मालिक से हुए विवाद में किसानों ने थाना घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the police station after a dispute with the landlord over parking of their vehicle.
खोड़ा थाने में प्रदर्शन करते किसान कार्यकर्ता। स्रोत वीडियोग्रैब
खोड़ा। दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद और सुनवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (गजय) के पदाधिकारियों ने खोड़ा थाने का बृहस्पतिवार को घेराव किया। नाराज पदाधिकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कार पार्किंग विवाद के बाद मकान मालिक ने उनके कार्यकर्ता की दुकान पर ताला जड़ दिया और चौकी पर कार्यकर्ता बातचीत करने गया, तो वहां पर आरोपी पक्ष ने संगठन से गाली-गलौज की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजय ठाकुर ने बताया कि खोड़ा में उनके कार्यकर्ताओं जैद और आमिर ने सोनी यादव और शेरपाल यादव की दो दुकानें किराए पर ले रखी हैं। 23 जुलाई को जैद की कार दुकान पर खड़ी थी, इसे मकान मालिक ने हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। आरोपियों ने गाली-गलौच और मारपीट की। विवाद के बाद मकान मालिक ने दुकान पर अपना ताला जड़ दिया। आरोप है कि वार्ता के दौरान पुलिस की मौजूदगी में जैद और आमिर के साथ मकान मालिक ने गाली गलौज की और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसका ऑडियो और वीडियो उनके पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसीपी सूर्यबली मौर्य और एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी से शिकायत की गई,लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को खोड़ा थाने पर करीब आधा घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन पदाधिकारियों ने निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed