{"_id":"6aecb6a2de5e8eca48026171","slug":"farmers-staged-a-protest-in-hydel-colony-and-submitted-a-memorandum-to-the-chief-engineer-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-170199-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हाईडिल कॉलोनी में किसानों ने किया प्रदर्शन, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हाईडिल कॉलोनी में किसानों ने किया प्रदर्शन, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा में तैनात ऊर्जा निगम के एक अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हाईडिल कॉलोनी में जोरदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों किसानों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए मौके पर पुलिस भी बुला ली गई। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द कार्रवाई कराने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि खुर्जा में तैनात अधिशासी अभियंता किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। इतना ही नहीं, निगम के कर्मचारियों के माध्यम से गांव-गांव में वीडियोग्राफी कराकर किसानों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिलाई जाती है।
किसानों ने अधिकारी पर अवैध वसूली कराने के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है। उन्होंने ने बताया कि इन मामलों को लेकर किसान पिछले 48 दिनों से खुर्जा स्थित चार नंबर बिजलीघर पर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अब मामले में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद मुख्य अभियंता संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रबंध निदेशक, मेरठ से सात दिन के अंदर अधिशासी अभियंता के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई। किसानों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।