फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protested when there was no dialogue with the CM

Ghaziabad News: सीएम से वार्ता नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested when there was no dialogue with the CM
लोनी। बढ़े मुआवजे की मांग करते हुए धरने पर बैठे मंडोला समेत 6 गांव के किसानों ने बुधवार को आवास विकास परिषद कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि गाजियाबाद आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर वह अपनी समस्याएं रखें। मुलाकात नहीं होने पर किसानों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों ने मंडोला विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई है। योजना से प्रभावित मंडोला, नानू, पंचलोक, अगरौला, नवादा, मिलकबमला आदि गांव के किसान आवास विकास परिषद द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ वर्ष 2016 से निरंतर धरने पर बैठे हैं। कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गाजियाबाद में समन्वय आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक द्वारा जिला अधिकारी से फोन पर बात करके किसानों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आग्रह किया गया। जिसे जिला अधिकारी ने मुख्य मंत्री के पूर्व से घोषित कार्यक्रमों एवं बैठक में व्यस्तता का हवाला देकर आग्रह ठुकरा दिया। इस मौके पर धरने के संयोजक मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, टेकचंद त्यागी, बृजेश दरोगा, बॉबी त्यागी, मुकेश त्यागी, अमित त्यागी, पूरण सिंह, राजबीर त्यागी, नुकुल, रामनरेश, बॉबी बंसल, सुरेश त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, कृष्ण समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed