किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद, रोड नंबर 56 से ट्रैफिक डायवर्ट
{"_id":"6014ef928ebc3e5bb0705244","slug":"farmers-protest-live-updates-30-january-ghazipur-border-seeing-massive-crowd","type":"live","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद, रोड नंबर 56 से ट्रैफिक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 30 Jan 2021 09:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:53 PM IST
खास बातें
26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद खत्म होते दिख रहे आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसूओं ने जैसे संजीवनी दे दी। पिछले 66 दिनों से चल रहा जो आंदोलन 28 नवंबर को गाजीपुर बॉर्डर से शाम तक खत्म जैसा दिख रहा था वह टिकैत के आंसुओं का वीडियो वायरल होते ही फिर तेज हो गया और 29 जनवरी की सुबह गाजीपुर बॉर्डर का हाल वैसा दिखने लगा जैसे वो 26 तारीख से पहले था। यही नहीं इस दफा लोगों में जोश भी दोगुना है और वो कृषि कानूनोें को वापस कराकर ही घर जाने की बात कर रहे हैं। वहीं सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर भी आंदोलन जारी है। वहीं आज आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी की हिंसा पर दुख जताते हुए और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक दिन के अनशन पर रहेंगे। किसान आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स....
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:17 PM, 30-Jan-2021
NH-9, NH-24 और गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद
NH-9, NH-24 और गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद है। पुलिस ने रोड नंबर 56 से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।08:14 PM, 30-Jan-2021
ट्रैक्टर रैली से जुड़ी 17 सौ सीसीसीटी फुटेज दिल्ली पुलिस को मिली
गणतंत्र दिवस के दौरान ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को अब तक कुल 1700 से अधिक वीडियो व सीसीटीवी फुटेज बरामद हो गए हैं। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि पुलिस की अपील के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस को वीडियो और फुटेज भेजना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान इन वीडियो से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। वीडियो की सत्यता जांच के लिए इनको लैब भेजा जाएगा। हालांकि फुटेज और वीडियो देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, फुटेज और फोटो मिलने का सिलसिला लगातार जा रही है। साथ ही पुलिस 26 जनवरी को दिल्ली में आए ट्रैक्टरों के पंजीकरण और मोबाइल कॉल के डंप डेटा की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान इन वीडियो से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। वीडियो की सत्यता जांच के लिए इनको लैब भेजा जाएगा। हालांकि फुटेज और वीडियो देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, फुटेज और फोटो मिलने का सिलसिला लगातार जा रही है। साथ ही पुलिस 26 जनवरी को दिल्ली में आए ट्रैक्टरों के पंजीकरण और मोबाइल कॉल के डंप डेटा की जांच कर रही है।
विज्ञापन
07:13 PM, 30-Jan-2021
हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी तक 17 जिलों में ठप की इंटरनेट सेवा
हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी शाम 5 बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
#UPDATE: Internet services except voice calls to remain suspended in Ambala, Yamuna Nagar, Kurukshetra, Karnal, Kaithal, Panipat, Hisar, Jind, Rohtak, Bhiwani, Charkhi Dadri, Fatehabad, Rewari, Sonipat,Palwal&Jhajjar till 5 pm tomorrow:Haryana Directorate of Info&Public Relations https://t.co/v8leLOKX5M
— ANI (@ANI) January 30, 2021
06:43 PM, 30-Jan-2021
भानु 11 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करेगा
भारतीय किसान यूनियन भानु ने निर्णय लिया है कि 11 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
06:42 PM, 30-Jan-2021
किसान नेता रामपाल जाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
किसान नेता रामपाल जाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस रामपाल को दरियागंज पुलिस थाने लेकर गई है। बताया जा रहा है रामपाल जाट राजघाट पर धरना देने गए थे। उनके साथ पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
06:26 PM, 30-Jan-2021
26 जनवरी की हिंसा: अब तक 38 प्राथमिकी दर्ज की गई और 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया
26 जनवरी की हिंसा के संबंध में अब तक कुल 38 प्राथमिकी दर्ज की गई और 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया: दिल्ली पुलिस
Total 38 FIRs registered and 84 people arrested so far in connection with 26th January violence: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 30, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 30-Jan-2021
गुर्जर समाज का किसान आंदोलन को समर्थन, पूर्व विधायक मदन भैया ने लिखा पत्र
05:31 PM, 30-Jan-2021
बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा किसान आंदोलनः चंद्रशेखर
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसान आंदोलन बीजेपी की तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। यह सरकार उन किसानों के शोषण पर उतर आई है जिसने उनकी सरकार बनाई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...05:07 PM, 30-Jan-2021
मुंबई भाग चुका है दीप सिद्धू
दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में एनआईए और दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार, सिद्धू मुंबई भाग चुका है। इस पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...04:17 PM, 30-Jan-2021
बिहार में किसानों के समर्थन में विपक्ष ने बनाई मानव श्रृंखला
आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि, आज महागठबंधन (लेफ्ट, कांग्रेस और RLD) ने मानव श्रृंखला बनाई है। गांवों में पंचायत स्तर पर लोग मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हैं। इसका मकसद है कि हम लोग किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। वहीं आरजेडी सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि हम ऐसे प्रदर्शन किसानों के समर्थन में आगे भी जारी रखेंगे।Bihar: Workers of parties in Grand Alliance form a human chain in Patna in protest against the three central agriculture laws. "We will continue to organise such protests until the laws are repealed," says RJD MP Manoj Jha. pic.twitter.com/TsX0nUEK9X
— ANI (@ANI) January 30, 2021