Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Havoc wrought by Cyclone Akwan in CG: Paddy, vegetable, and fruit crops destroyed

सीजी में अकवान चक्रवात का कहर: धान समेत सब्जी और फलों की फसलें तबाह, बे-मौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान

Wed, 25 Nov 2026 11:25 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को अलर्ट जारी किया था। 20 नवंबर को अकवान की वजह से रायपुर, बिलासपुर और महासमुंद जिले में भारी बारिश हुई थी। ऐसे में जो किसान धान काटकर खेत में छोड़े थे। उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर धान की खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन
Havoc wrought by Cyclone Akwan in CG: Paddy, vegetable, and fruit crops destroyed
धान की फसल तबाह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात का कहर देखने को मिल रहा है। बे-मौसम हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इससे धान सहित सब्जी और फलों की फसलें बड़े पैमाने पर तबाह हुई हैं। इसके पहले अर्नब तूफान ने खेतों में धान की खड़ी फसल गिरा दी थी। अब रही सही कसर अकवान चक्रवात ने पूरी कर दी। धान काटने और बेचने के समय अकवान चक्रवात की वजह से भारी पैमाने पर धान की फसल खराब हुई है। इससे धान खरीदी पर एक तरह से ब्रेक लग गया है। 
विज्ञापन



बता दें कि छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को अलर्ट जारी किया था। 20 नवंबर को अकवान की वजह से रायपुर, बिलासपुर और महासमुंद जिले में भारी बारिश हुई थी। ऐसे में जो किसान धान काटकर खेत में छोड़े थे। उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर धान की खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी लगने से धान सड़ रहे हैं। जिन किसानों ने धान काट लिया था, पर व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 50% धान खराब होने की संभावना है। हालांकि अभी सरकारी आंकड़े आने बाकी हैं।
विज्ञापन







धान की खाड़ी फसल को बहुत ज्यादा नुकसान
वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में ज्यादातर किसान धान की फसल उगाते हैं। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों पर किसान सोयाबीन की खेती भी करते हैं। दीपावली के करीब इन फसलों की कटाई किये थे। छत्तीसगढ़ में उतेरा फसल में किसान अर्ली धान लगाते हैं, उसमें तिवड़ा की फसल लेते हैं। ऐसी स्थिति में तिवड़ा को नुकसान नहीं के बराबर होगा। वहीं रबी फसल को देखा जाये, तो प्रदेश के किसान चना और गेहूं की फसल लेने वाले हैं। उसके लिए नमी है, लेकिन धान की खाड़ी फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से फसलें तबाह
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद और धमतरी जिले में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। 20 नवंबर को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे। भारी बारिश होने से कीड़े और बीमारियों की संभावना बढ़ गई है। अरहर फसल में फूल आना शुरू हो गया है। ऐसे में अर्ली अरहर के फूल में कीड़े लगने की आशंका है। वहीं जो मौसमी फूल होते हैं। उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।







पपीता में भी वायरस लगने की आशंका
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ घनश्याम साहू ने बताया कि अर्नब के बाद अकवान चक्रवात में भी ज्यादा बारिश होने की वजह से केवल धान की फसल ही नहीं साग-सब्जी और फलों के उत्पादन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पपीता में भी वायरस लगने की आशंका बढ़ गई है। अर्ली फसलों की बात करें तो आम की फसल में भी कीट प्रकोप बढ़ने की आशंका है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में आम की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसान भाइयों को यह करना चाहिए कि आम की फसल में जाली या मकड़ी दिखाई दे तो उसे तत्काल सफाई करें। ऐसा करके कुछ हद तक किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं।


खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा
धमतरी जिले के ज्यादातर धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य प्रभावित हुआ है। फिलहाल आमदी, छाती और मगरलोड सहित कुछ केंद्रों में ही खरीदी जारी है, जबकि बाकी केंद्रों में एहतियातन खरीदी बंद रखी गई है। केंद्रों में धान की सुरक्षा को लेकर भी समितियों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। खुले में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल और केप कवर से ढंकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed