फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protest ghazipur border farmer from UP rampur commit suicide in suicide note government liable for his death

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सरकार को बताया जिम्मेदार

Sat, 02 Jan 2021 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Jan 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest ghazipur border farmer from UP rampur commit suicide in suicide note government liable for his death
गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को एक किसान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 38वें दिन शनिवार को फ्लाईओवर के नीचे शौचालय में एक बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे प्रदर्शनस्थल पर शोक की लहर दौड़ गई। इससे भी बड़ी बात इस आत्महत्या के पीछे की वजह है जो मृतक किसान ने अपने सुसाइड नोट में बताई है।

विज्ञापन


मृतक किसान की पहचान कश्मीर सिंह (75) निवासी बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक किसान के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि किसान के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही उसके गांव ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में सरकार को बताया जिम्मेदार
किसान कश्मीर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे बच्चे-पोते के हाथों यहीं दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। कश्मीर सिंह ने अपनी आत्महत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। इसका कारण आंदोलन के मद्देनजर इस सरकार को फेल होना बताया है और कहा है कि यह सरकार सुन नहीं रही है इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उनका परिवार बेटा-पोता यहीं आंदोलन में निरंतर सेवा कर रहे हैं। यूपी पुलिस ने अब सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है।

चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने रखा मौन, अर्पित की मृतक किसान को श्रद्धांजलि
सरदार कश्मीर सिंह निवासी बिलासपुर, जनपद रामपुर जिन्होंने किसान आंदोलन में किसानों की तकलीफ और 54 किसानों की मृत्यु से आहत होकर गाजीपुर बॉर्डर पर आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति  के दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने चिल्ला बॉर्डर धरनास्थल पर मौन धारण कर शहीद सरदार कश्मीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और यह संकल्प लिया कि शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा जब तक सरकार तीन काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तथा एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाती है तब तक भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अंतिम क्षण तक इस लड़ाई को लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed