फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protest at Dasna toll, voice against tax and ill-treatment

Ghaziabad: डासना टोल पर किसानों का प्रदर्शन, टैक्स और बदसलूकी के खिलाफ उठाई आवाज

Wed, 28 Aug 2024 06:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 28 Aug 2024 06:10 PM IST
सार

डासना के पेरीफेरल टोल पर भारतीय किसान संगठन ने टोल टैक्स के खिलाफ और बदसलूकी की शिकायत पर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Farmers protest at Dasna toll, voice against tax and ill-treatment
भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी डासना एक्सप्रेस वे पर टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डासना के पेरीफेरल टोल पर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर अपनी जमीन के मालिक होने के बावजूद उन्हें टोल टैक्स देना पड़ता है और टोल कर्मी उनके साथ बदसलूकी करते हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने डासना टोल मैनेजर गौरव चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि किसानों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए और टोल कर्मियों की बदतमीजी को रोका जाए। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश नागर ने कहा कि एनएचएआई ने वादा किया था कि एक्सप्रेस वे के दोनों ओर किसानों के लिए सर्विस रोड बनाए जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


सपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष शहजाद चौधरी, सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हसीन चौधरी और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर किसानों ने 30 मिनट तक धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को स्पष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने दस किलोमीटर की परिधि में स्थानीय किसानों के वाहनों को टोल मुक्त रखने की भी मांग की और कहा कि इस मामले में उचित कदम उठाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed