फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers halted Expressway work

किसानों ने एक्सप्रेस वे का काम रोका

Wed, 22 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुरादनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुरादनगर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers halted Expressway work
एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

बसंतपुर सैंथली-भीकनपुर मार्ग मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का काम रोकने का निर्णय हुआ और किसानों ने काम रोक दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक एक्सप्रेस वे का काम बंद रहेगा। पंचायत में चौदह गांव के सैकड़ों किसान रहे।   

विज्ञापन


विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भईया ने बताया कि जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस से प्रभावित चौदह गांव के किसानों की मुआवजे सहित विभिन्न मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार एक्सप्रेस वे से प्रभावित किसानों की एक पंचायत की गई। पंचायत में निर्णय के बाद काम बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


किसानों ने मिट्टी के डंपर, जेसीबी मशीन को रोक दिया। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे का काम रोकने के लिए 14 टीम गठित की गई हैं, जिसमें प्रत्येक गांव से 11 सदस्य निगरानी कमेटी गठित गई है। 5 मार्च को पाइप लाइन मार्ग स्थित भीकनपुर गांव में महापंचायत के बाद अनिश्चिकालीन धरना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एनएचएआई के ऐजीएम सिंगला और परियोजना निदेशक आशीष जैन ने मौके पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी एक न सुनी। पंचायत की अध्यक्षता बलिष्ठर त्यागी और संचालन दिनेश त्यागी ने किया। इस दौरान शिवराज त्यागी, विक्रम त्यागी, आजाद प्रमुख, विनित, विनय खारी, लोकेंद्र, वीरसैन, कृष्णपाल चौधरी आदि ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed