फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers from Bhopura met the District Magistrate to demand residential plots equivalent to six percent of their acquired land.

Ghaziabad News: भोपुरा के किसानों ने डीएम मिलकर मांगे छह फीसदी आबादी भूखंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers from Bhopura met the District Magistrate to demand residential plots equivalent to six percent of their acquired land.
साहिबाबाद। भोपुरा गांव के किसान शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिले और छह फीसदी विकसित प्लॉट दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से जीडीए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्लॉट के बजाय आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष अमित कसाना के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने डीएम से कहा कि उनको उनके ही हक से वंचित किया जा रहा है। अमित कसाना ने कहा कि जिन किसानों की जमीन गई है उनके साथ किसी तरह का बिना भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्राधिकरण को छह फीसदी भूखंड देकर न्याय करना चाहिए। किसान नेता ने आरोप लगाया कि केवल कुछ किसानों को लाभ देकर बाकी को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित समिति की बैठक बुलाकर इसमें निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed