फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmer Suresh Tomar, resident of Pabla village, was murdered by strangulation.

Ghaziabad News: पबला गांव निवासी किसान सुरेश तोमर की गला दबाकर की गई थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer Suresh Tomar, resident of Pabla village, was murdered by strangulation.
पिलखुवा। पबला निवासी किसान सुरेश तोमर की लगा दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई सुधीर तोमर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इधर शनिवार की देरशाम मृतक के परिजनों ग्रामीणों के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव पबला निवासी किसान सुरेश तोमर का शनिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित घेर में चारपाई पर शव मिला था। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की मौत का स्पष्ट पता लगाने के लिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हापुड़ मोर्चरी भेजा था। इससे किसान की गला दबाकर हत्या किये जाने का खुलासा हुआ है। इसके उपरांत पुलिस ने मृतक के भाई सुधीर की तहरीर पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई सुधीर तोमर की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed