Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmer on motorcycle killed after being hit by a Thar on the highway; friend critically injured

Ghaziabad News: हाईवे पर थार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, दोस्त गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer on motorcycle killed after being hit by a Thar on the highway; friend critically injured
​शिकारपुर मृतक धमेंद्र का फाइल फोटो।
शिकारपुर। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास बुधवार रात तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार किसान धर्मेंद्र (36) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए आरोपी को चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव घुंघरावली बनवारीपुर निवासी राहुल ने बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र गांव में रहकर खेती करते थे। बुधवार शाम वह गांव निवासी अपने दोस्त मनोज के साथ गाय खरीदने के लिए मांगलौर गांव गए थे। रात करीब 9.30 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सलेमपुर गांव के पास मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बुलंदशहर की ओर से आ रही थार उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बुलंदशहर स्थित कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। पत्नी लता और मां विनोद का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
थार मालिक का है जनरेटर रिपेयरिंग का कार्य
सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया है। थार गाड़ी अतरौली जनपद अलीगढ़ निवासी संदीप तिवारी के नाम पर है। उसका जनरेटर रिपेयरिंग का कार्य है। हादसे का आरोपी अतरौली निवासी राजबहादुर उसके यहां मैकेनिक के रूप में काम करता है। आरोपी छोटे, बड़े सभी प्रकार के जनरेटर रिपेयरिंग का कार्य करता है। जनरेटर में बड़ी खराबी होने पर वह उसे थार से खींचकर अतरौली स्थित अपनी वर्कशॉप ले जाने का भी कार्य करते थे।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
धर्मेंद्र की मौत से उसके आठ वर्षीय बेटे लव और तीन वर्षीय बेटी ट्विंकल के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों मासूमों के भविष्य और परवरिश को लेकर परिजन चिंतित हैं। गांव के लोग भी हादसे में धर्मेंद्र की मौत और मनोज के गंभीर रूप से घायल होने से दुखी हैं। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

वर्जन
मृतक धर्मेंद्र के भाई राहुल की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी चालक राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थार कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। दीपक कुमार तिवारी, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed