फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmer killed by hammer blow on head

Ghaziabad News: हथौड़े से सिर पर वार कर किसान की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by hammer blow on head
मुरादनगर। सुल्तानपुर गांव के लापता किसान का शव रविवार को लहूलुहान हालत में भदौली गांव में गन्ने के खेत में मिला। पुलिस के अनुसार, किसान के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या की गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर गांव निवासी वकील खान (45) पत्नी नाजरीन, बेटे समीर, कल्लू, अनस व जीशान और दो बेटियों के साथ रहते थे। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वकील बंटाई पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने मिल्क चाकरपुर गांव में बंटाई पर खेत ले रखे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बुग्गी और बैल लेकर खेत के लिए निकले थे। दोपहर बाद भी वह घर नहीं लौटे तो पत्नी और बेटा उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। वहां बुग्गी बैल मिले, लेकिन वकील का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजरीन ने घर आकर देवर यासीन को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की, लेकिन किसान का पता नहीं चला। रविवार सुबह यासीन ने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही परिवार उनकी तलाश में फिर से खेतों पर पहुंचा। इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे भदौली गांव में रामफल के खेत में वकील का शव मिला।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
----

हत्या से पहले संघर्ष, घटनास्थल पर मिला हथौड़ा
यासीन का आरोप है कि वकील को अगवा कर घटनास्थल पर लाया गया और फिर हथौड़े से वार कर हत्या की गई। उनका यह भी कहना है कि खेत की स्थिति देखने से पता चल रहा था कि वकील ने काफी संघर्ष किया। थाना प्रभारी अंकित कुमार के साथ ही एसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस को घटनास्थल पर ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा मिला है।
----

रंजिश के चलते वारदात की आशंका

यासीन ने बताया कि वकील सबसे मिलजुल कर रहता था। पांच महीने पहले गांव के एक व्यक्ति ने उनके बेटे को पीट दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उनका आरोप है कि इस घटना के बाद वह व्यक्ति वकील से रंजिश रखने लगा।

----
अंतिम बार ठेके पर देखे गए वकील, परिजन बोले- नहीं पीते थे शराब

ग्रामीणों ने बताया कि वकील को शनिवार दोपहर भदौली गांव में शराब ठेके के पास देखा गया था। वहां से उसने दो गिलास और शराब का पव्वा खरीदा था। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि वकील शराब नहीं पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed