{"_id":"69cae124e9b5a3b7c70aeb55","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-highway-blocked-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109024-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिबली कट के पास सोमवार दोपहर सड़क हादसे में गन्ना लेकर जा रहे किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस के अनुसार, जलालाबाद गांव निवासी किसान सुनील उर्फ लीलू (40) दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर मोदीनगर चीनी मिल जा रहे थे। जैसे ही वह सिबली कट के पास पहुंचे, दिल्ली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को पुलिस स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। एसीपी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।