फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fare increased by Rs 50 for Haridwar, routes will change from today

Ghaziabad News: हरिद्वार के लिए 50 रुपये तक बढ़ा किराया, आज से बदल जाएंगे रूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fare increased by Rs 50 for Haridwar, routes will change from today
साहिबाबाद। शहर में कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार (आज) से हरिद्वार के लिए संचालित होने वाली बसों का रूट बदलने के साथ किराये में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। गाजियाबाद से हरिद्वार के लिए 50 रुपये तक किराया बढ़ाया गया है। यह बसें रूट डायवर्जन की वजह से मवाना, बिजनौर, नजीबाबाद से होते हुए हरिद्वार जाएंगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद रीजन से हरिद्वार के लिए 250 बसों को सुरक्षित रखा गया है। शनिवार को गाजियाबाद से 49 बसें हरिद्वार के लिए रवाना हुई। रविवार को मौसम ठीक नहीं होने की वजह से 20 बसें रवाना की गईं। कौशांबी डिपो से 10 बसें संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से हरिद्वार के लिए पहले 317 रुपये किराया था, जो अब रूट बदलने से 367 रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन



कांवड़ के दौरान दो रूटों पर बंद हो सकती है ई-बस सेवा
शहर में पांच रूट में से दो रूट पर कांवड़ यात्रा के दौरान ई-बस का संचालन बंद हो सकता है। सोमवार से कौशांबी-दादरी के लिए संचालित होने वाली ई-बसों को दो किलोमीटर पहले दादरी बाईपास तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बस डिपो के प्रभारी पीआर बेरिवालिया ने बताया कि शहर में कांवड़ियों का आगमन हो गया है। ऐसे में कई रूट पर डायवर्जन होने के साथ बंद भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के पांच रूट पुराना बस-मंडोला, दिलशाद गार्डन-मसूरी, कौशांबी-गोविंदपुरी, दादरी-कौशांबी और कौशांबी-पिलखुआ तक संचालन किया जा रहा है। इनमें से पुराना बस अड्डा-दिलशाद गार्डन और कौशांबी-गोविंदपुरी की रूट पर संचालन बंद हो सकता है हालांकि अभी तक प्रशासन से ई-बस संचालन बंद करने का आदेश नहीं आया है। अगले 24 से 48 घंटे में आदेश जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed